केकड़ी, 05 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड केकड़ी की बैठक एम.एल.डी. स्कूल प्रांगण में खण्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा संगठन के अध्यक्ष पद के चयन के लिए सभी ब्राह्मण समाजों के युवा संगठन आपसी समन्वय व सहमति से एक नाम की घोषणा करेंगे। वक्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर अपने विचार व्यक्त किए व समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

विप्र महाकुंभ में निभाएंगे सहभागिता: महासभा के खण्ड सचिव जगदीश प्रसाद पारीक ने बताया कि आगामी 17 जून 2026 को बिजयनगर में यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में विप्र महाकुम्भ व यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में केकड़ी क्षेत्र से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ब्राह्मण समाजों के अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जानकारी दी गई कि बिजयनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज बंधुओं हेतु निःशुल्क बसों की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

समाज की एकता पर दिया बल: बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, संभाग अध्यक्ष डॉ. अविनाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतनलाल पारीक, गौतम समाज अध्यक्ष रामदेव शर्मा, पारीक समाज उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पारीक, पाराशर समाज अध्यक्ष घनश्याम पाराशर व औदिच्य समाज अध्यक्ष ऋषि मेहता ने संगठन की एकता पर जोर दिया। इस दौरान पवन गौतम, सुदेश पाराशर, दिनेश चोटिया, जितेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, मयंक सिखवाल, योगेन्द्र पारीक, मोहित शर्मा, मुकेश शर्मा, जगेश्वर शर्मा, जयराज शर्मा, मनीष शर्मा, महेश शर्मा, मोहित कुमार, दीपक शर्मा व खेमराज सिखवाल सहित महासभा के पदाधिकारी, विभिन्न ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि व समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

