Homeक्राइम न्यूजमुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, कट्टे में भरकर...

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, कट्टे में भरकर बेचने की फिराक में था आरोपी

केकड़ी, 05 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन व बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के निर्देशन व केकड़ी वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में शहर थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर खास से पुख्ता सूचना मिली कि परशुराम सर्किल पर एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के कट्टे में अवैध देशी शराब रखकर बेचने की फिराक में घूम रहा है।

नहीं दिया संतोषप्रद जवाब: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर रोका। जब उससे कट्टे के अंदर रखे सामान के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अवैध देशी शराब जब्त कर आरोपी सत्यनारायण (33) पुत्र जगदीश जाट निवासी बड़ा गुवाड़ा भैरू गेट, केकड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल शर्मा, एएसआई रामचरण, कांस्टेबल पुखराज, बलवान व केदार ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES