Homeराजनीतिनसीराबाद-देवली फोरलेन की सौगात पर कार्यकर्ताओं ने जताया विधायक शत्रुघ्न गौतम का...

नसीराबाद-देवली फोरलेन की सौगात पर कार्यकर्ताओं ने जताया विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार: भाजपा शहर मंडल की बैठक में विकास कार्यों व संगठन मजबूती पर चर्चा

केकड़ी, 06 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक शनिवार को नगर पालिका स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा समन्वयक व जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संयोजक व जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने बताया कि क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा लगभग 1200 करोड़ रुपए की लागत का नसीराबाद-देवली फोरलेन स्वीकृत कराया गया है, जिसका कार्य शीघ्र ही आरंभ होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया।

हर बूथ को मजबूत करने पर जोर: विशिष्ट अतिथि व जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए शहर के सभी बूथों पर बूथ कार्यकारिणी के गठन पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही नगर पालिका के सभी वार्डों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रारंभ होने वाले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे आम व्यक्ति तक पहुंचाएं। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत (एडवोकेट) ने किया। बैठक की शुरुआत से पूर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रांगण में एक पौधा मां के नामकार्यक्रम के तहत सामूहिक रूप से पौधे लगाए।

केकड़ी: दिवंगत भाजपा नेता बलराज मेहरचंदानी को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता।

दिवंगत बलराज मेहरचंदानी को दी श्रद्धांजलि: बैठक के अंत में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी के असामयिक स्वर्गवास पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष भैरूलाल साहू, धनराज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, शांतिलाल नायक, महेश बोयत, महेश नायक, राजेश मेहरचंदानी, सुरेश सेन, विनोद गोठवाल, अमराव सिंह सोलंकी, महेंद्र रेगर, दशरथ साहू, हेमराज आचार्य, गजेंद्र शर्मा, संजय बेनीवाल, कमल सांखला व चंद्रकांत बोयत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES