केकड़ी, 10 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भीषण गर्मी व बढ़ते पारे के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के लिए बढ़ते कदम महिला मंडल की ओर से बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इसके तहत बस यात्रियों, राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों व थड़ी संचालकों सहित बड़ी संख्या में आमजन को शीतल पेयजल की बोतलें वितरित की गई। तीखी धूप व उमस के बीच ठंडे पानी की बोतलें पाकर बस यात्रियों व राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने महिला मंडल के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

इनका रहा विशेष सहयोग: इस दौरान बढ़ते कदम महिला मंडल से जुड़ी पदाधिकारियों व प्रबुद्ध महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी सेवाएं दी। आयोजन में पूर्व प्रधान सीमा चौधरी, सीमा सोमाणी, मधुलिका दाधीच, मधु मंत्री, मंजूलता न्याती, संतोष विजयवर्गीय, मोना टेलर, अनिता गुप्ता, मंजू शर्मा, आशा विजयवर्गीय, कैलाश सोनी, माया झंवर व सावित्री राठी सहित अन्य महिलाओं व सहयोगियों ने अपना विशेष योगदान दिया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगामी दिनों में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।


