केकड़ी, 16 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को कई गांवों की विद्युत सप्लाई चार घंटे बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता सुरेश खींची ने बताया कि बुधवार को 33/11 केवी सब स्टेशन जूनियां पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 11 केवी जूनियां, देवगांव, लसाड़िया व नायकी फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। जिससे जूनियां, अम्बापुरा, जाल का खेड़ा, देवगांव, काबरिया, शम्भूनगर, धुवालियां, रामपुरा, कल्याणपुरा, नायकी, लसाड़िया, छाबड़िया व केसरपुरा की विद्युत आपूर्ति बाधित होगी।


