केकड़ी, 15 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर राजपूत समाज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को राजपूत बोर्डिंग हाउस में समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर समाज के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर यानी 16 जून को महाराणा प्रताप सर्किल पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शौर्य के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्मृति में 251 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

विभिन्न संगठनों को दिए निमंत्रण पत्र: समारोह को व्यापक व सर्वसमावेशी रूप देने के लिए क्षेत्र के सभी सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। समाज के पदाधिकारियों ने सभी से इस गौरवशाली जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए अधिक से संख्या में शामिल होने का निवेदन किया है। इस मौके पर अंबिकाचरण सिंह कालेडा, मोड़ सिंह राणावत, शंकर सिंह गौड़, महेन्द्र सिंह ढोस, बहादुर सिंह पिपलाज, चंद्रवीर सिंह चौसला, प्रभाकरण सिंह बिसुन्दनी, पुष्पेन्द्र सिंह सावर, घीसू सिंह भाटी, विक्रम सिंह नयावास व रविन्द्र सिंह पिपलाज सहित राजपूत समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


