Homeक्राइम न्यूजदहशत फैलाने की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार: पुलिस ने दबोचा,...

दहशत फैलाने की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार: पुलिस ने दबोचा, अवैध देसी पिस्टल जब्त

केकड़ी, 19 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के जरिए दहशत फैलाने के मामले में एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है, जहां उससे हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व पुलिस अधीक्षक उषा यादव के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के सुपरविजन व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

घेराबंदी कर दबोचा: टीम द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध हथियार दिखाकर दहशत फैलाने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत एक विशेष कार्य योजना बनाई और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान शिशुपाल गुर्जर (31) पुत्र रामलाल गुर्जर निवासी रामपाली थाना केकड़ी सदर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी के अलावा एसआई दुर्गालाल, हैड कांस्टेबल राजकिरण सिंह, कांस्टेबल दातार सिंह, हरिराम व नारायण के साथ साइबल सेल के हैड कांस्टेबल रामराज सामरिया ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES