केकड़ी, 19 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रघुनाथपुरा जडाना बेरी के पास से 03.77 ग्राम अवैध स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त की है। इसके साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व पुलिस अधीक्षक उषा यादव के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के सुपरविजन व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सरवाड़ के है दोनों आरोपी: पुलिस की विशेष टीम ने नाथ मोहल्ला सरवाड़ निवासी शाहरूख खान (28) पुत्र आमीन खान एवं जैन कॉलोनी सरवाड़ निवासी नासिर हुसैन (23) पुत्र मोहम्मद इब्राहिम को पकड़ कर उनके कब्जे से 03.77 ग्राम स्मैक एवं मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त की है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी के अलावा कांस्टेबल शुभकरण, महावीर व कमलेश ने अहम भूमिका निभाई है।


