Homeराजनीतिविधायक क्षेत्र विकास योजना से चमकेगी गांवों की सूरत: विधायक शत्रुघ्न गौतम...

विधायक क्षेत्र विकास योजना से चमकेगी गांवों की सूरत: विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा पर लाखों रुपयों के विकास कार्य स्वीकृत

केकड़ी, 19 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से केकड़ी में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए बड़ी स्वीकृतियां जारी की गई हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण कार्यों के लिए लाखों रुपयों का बजट स्वीकृत किया गया है। विधायक की अनुशंसा पर स्वीकृत किए गए विकास कार्यों में ग्राम फारकिया में सगस जी के स्थान के पास सार्वजनिक स्थान पर खुले तिबारा निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम सदापुर में अन्नपूर्णा माताजी के स्थान के पास सार्वजनिक स्थान पर खुले तिबारा निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सराना में विद्यालय परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए, सराना में बालाजी मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर खुले तिबारा निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम काचरिया में क्रय विक्रय सहकारी समिति की चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है।

ये कार्य भी हुए स्वीकृत: इसी प्रकार ग्राम खवास (वार्ड नम्बर 3 धोबी मौहल्ला) में देवनारायण के स्थान के पास खुले तिबारा निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रुपए, ग्राम हिंगोनिया में चामुंडा मंदिर के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन की चारदीवारी के लिए 4.99 लाख रुपए, ग्राम फतेहगढ़ में मालियान समाज संस्था के पास सार्वजनिक स्थान पर खुले तिबारा निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपए, ग्राम कणौंज में भील समाज की माताजी के स्थान के पास खुले तिबारा निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम हिंगोनिया (बैरवा बस्ती) में सार्वजनिक सामुदायिक भवन की चारदीवारी के लिए 4.99 लाख रुपए, ग्राम बघेरा में माली समाज संस्था के पास सार्वजनिक स्थान पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम जूनिया में राम बाजार गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर सामुदायिक भवन व चाइल्ड पार्क निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए एवं विजय राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति फतेहगढ़ के भवन निर्माण कार्य के लिए 9.99 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है।

RELATED ARTICLES