Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलसाहित्य के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ाया कदम: प्रख्यात कवि...

साहित्य के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ाया कदम: प्रख्यात कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच प्राकृतिक चिकित्सक व योग विशेषज्ञ के रूप में सम्मानित

केकड़ी, 19 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच को प्राकृतिक चिकित्सक एवं योग विशेषज्ञ की योग्यता प्राप्त होने पर बढ़ते कदम संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म मेरठ के आचार्य डॉ. गोपाल शास्त्री ने दाधीच को यह प्रमाण-पत्र सौंपते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा और योग मानव जीवन को स्वस्थ व संतुलित रखने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली में इन पद्धतियों की उपयोगिता व प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही है।

नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ाया कदम: दाधीच की इस नई उपलब्धि की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहने वाले दाधीच ने अब प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में यह उच्च योग्यता प्राप्त कर समाज के प्रति एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस अवसर पर बढ़ते कदम गौशाला समिति के अध्यक्ष अशोक पारीक, व्यवस्था प्रमुख आनंद सोमानी, अमित गर्ग, महेंद्र प्रधान व अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता अरुण जांगिड़ सहित मुकेश नुहाल व अन्य प्रबुद्ध जनों ने माल्यार्पण कर दाधीच का अभिनंदन किया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES