Homeधर्म एवं संस्कृतिनिर्जला एकादशी पर सजेगा श्याम बाबा का दरबार: भजन संध्या में कोटा...

निर्जला एकादशी पर सजेगा श्याम बाबा का दरबार: भजन संध्या में कोटा के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, सुगम दर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

केकड़ी, 23 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पोकी नाडी विकास समिति व श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में निर्जला एकादशी के अवसर पर पोकी नाडी बालाजी मंदिर प्रांगण स्थित खाटू श्याम मंदिर में आगामी 25 जून (गुरुवार) को एक शाम बाबा श्याम के नामभजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कोटा के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार आयुषी सेन व राजवीर राजावत अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल कुमार चौकड़ीवाल ने बताया कि ग्यारस के पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय व बाहरी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केकड़ी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए सुबह से ही भीड़ को नियंत्रित करने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विशेष उपाय किए जाएंगे। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भक्तों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि बिना किसी व्यवधान व परेशानी के सभी को सुगमता से दर्शन लाभ मिल सके।

तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: पोकी नाडी विकास समिति के अध्यक्ष जसराज चौधरी ने बताया कि सायंकालीन आरती के पश्चात बाबा की पावन ज्योत भी प्रज्वलित की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दोनों समितियों ने पार्षद कैलाश चौधरी, हरिनारायण बिदा, लालाराम जाट, गणेश शर्मा, दशरथ शर्मा, सोहन माली, पुरुषोत्तम चाष्टा, अनिल गोयल, आनंद जैन, आशीष बियानी, मोहित धूपिया, मोहित मोदी, अजय तोषनीवाल, संजय मूंदड़ा, रामकिशोर बियानी, गौतम जेतवाल, अभिषेक गोयल, पुष्पेंद्र सैनी, अमित गर्ग, मनीष नुवाल, पारस जैन, शैलेश झंवर, जीतू लक्षकार, श्याम विजय, कमल भगतानी, हरीश कोडवानी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। सभी कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जी जान से जुटे हुए है।

RELATED ARTICLES