Homeसामाजिकदिनेश मेवाड़ा ने घोषित की लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी, विकास बने...

दिनेश मेवाड़ा ने घोषित की लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी, विकास बने सचिव, आशाराम को कोष का जिम्मा

केकड़ी, 24 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब के सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को साथ लेकर पूरे वर्ष सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाएंगे। इन सेवा प्रकल्पों की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी। मेवाड़ा ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में विकास माहेश्वरी को सचिव, आशाराम जांगिड़ को कोषाध्यक्ष, दिनेश गर्ग को क्लब प्रशासक, सतीश मालू को क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन, अरविंद नाहटा को क्लब सर्विस चेयरपर्सन व अनिल बंसल को LCIF कॉर्डिनेटर मनोनीत किया गया है।

ये बने पदाधिकारी: इसी प्रकार अरुण जांगिड़ को क्लब मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चेयरपर्सन, निरंजन चौधरी को निवर्तमान अध्यक्ष, चेतन भगतानी को प्रथम उपाध्यक्ष, राकेश जोशी को द्वितीय उपाध्यक्ष, निरंजन तोषनीवाल को तृतीय उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह सोलंकी को सह सचिव, सतीश रांटा को सह कोषाध्यक्ष, मनोज आहूजा को पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, रिया चौधरी को नारी शक्ति चेयरपर्सन, शैलेंद्र वाधवानी को लियो क्लब एडवाइजर, सीमा व्यास को टेमर, एडवोकेट लोकेश शर्मा को टेल ट्विस्टर, अमित पारीक को जी एल टी कोऑर्डिनेटर, हेमराज जैन को जीएमटी कोऑर्डिनेटर व अमित जैन को जीएसटी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

ये बने निदेशक: क्लब के सुचारू संचालन व मार्गदर्शन के लिए निदेशक मंडल का भी गठन किया गया है। जिसमें विनय कटारिया (चार्टर सदस्य), पदम रांटा (चार्टर सदस्य), डॉ. बृजेश गुप्ता, प्रेमचंद पांड्या, कैलाश गर्ग, सीमा चौधरी (पीएमजेएफ), विनय नाहटा, राजेंद्र सोनी (एमजेएफ), अनिल दत्त शर्मा (पीएमजेएफ), जगदीश फतेहपुरिया व बृजेश पारीक शामिल है। आगामी कार्ययोजना के बारे में बताते हुए मेवाड़ा ने कहा कि इस वर्ष निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं ऑपरेशन शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्रदान के लिए प्रेरित करना, पर्यावरण संरक्षण, पाठ्य सामग्री वितरण, गर्मी में शीतल जल की व्यवस्था, गोमाता व पक्षियों के लिए चारा एवं दाना-पानी की व्यवस्था सहित विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES