केकड़ी, 24 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने कहा कि त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। वे बुधवार को केकड़ी शहर थाना पुलिस में आयोजित सीएलजी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम सहित अन्य त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, थानाधिकारी अनिल शर्मा सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।

अनेक बिंदुओं पर हुई चर्चा: बैठक में मोहर्रम के दिन बाजारों की समुचित सफाई करवाने सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यों ने सभी त्योहार आपसी सद्भाव से मनाने की प्रतिबद्धता दर्शाई। बैठक में मोहम्मद सईद नकवी, यशवंत बेली, मनोज कुमावत, रामप्रसाद शर्मा, रमेश सागरिया, सलीम मेवाती, दशरथ जाट, विनय पाण्ड्या, धनराज कच्छावा, राजेन्द्र चौधरी, पूनम कंवर, रोहित जांगिड़, दीपक जैन, विष्णु तेली सहित कई सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक एवं सुरक्षा सखी मौजूद रहे।


