Homeधर्म एवं संस्कृतिनिर्जला एकादशी पर सेवा का संकल्प: भारत विकास परिषद व विजयवर्गीय महिला...

निर्जला एकादशी पर सेवा का संकल्प: भारत विकास परिषद व विजयवर्गीय महिला मंडल ने वितरित किया शीतल शरबत

केकड़ी, 25 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को दो प्रमुख सामाजिक संगठनों द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों, राहगीरों व आमजन को शीतल गुलाब शरबत का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा रोडवेज बस स्टैंड स्थित परिषद के अस्थाई जल मंदिर पर ठंडे व शीतल गुलाब शरबत का वितरण किया गया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य कैलाश जैन ने बताया कि ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी पर प्यासे व जरूरतमंद लोगों को जल एवं शीतल पेय उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। इस सेवा कार्य से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों व ठेला संचालकों को विशेष राहत मिली। इस कार्य में सुमित लोढ़ा, पुरुषोत्तम काबरा, डॉ. विष्णु कुमार तेली, डॉ. आदित्य उदयवाल, शिवकुमार बियानी, नंदकिशोर तिवारी, नंदलाल गर्ग, गुलाबचंद सोमानी व दिनेश वैष्णव सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

केकड़ी: निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण करती विजयवर्गीय महिला मंडल की सदस्याएं।

विजयवर्गीय महिला मंडल ने बस यात्रियों को पिलाया ठंडा शरबत: इसी क्रम में सेवा ही ईश्वर की पूजा है की भावना के साथ विजयवर्गीय महिला मंडल केकड़ी द्वारा भी रोडवेज बस स्टैंड पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने प्रत्येक रोडवेज बस के भीतर बैठे यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया। आयोजन में विजयवर्गीय महिला मंडल की राधा परवा, कुसुम पाटोदिया, किरण सागरिया, ममता विजय, रिंकू विजय, वंदना विजय, ज्योति बोरा, शीतल विजय, सुमन विजय, संतोष विजय, पुष्पा विजय, रक्षा विजय, संगीता विजय, सोनल विजय, उषा विजय, मंजेष विजय, सरिता खुंवाल, सुनीता विजय व रती विजय सहित अनेक सदस्याओं का सक्रिय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES