केकड़ी, 05 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अन्तर्रराष्ट्रीय संप्रदाय के संत रंगराम महाराज की 35वीं पुण्यतिथि रविवार को पीठ रामानंद कोट संत सेवाश्रम के समीप स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान समाधि स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा आरती व संतों के सानिध्य में सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संत जगवल्लभ राम महाराज, संत नानू राम महाराज, संत प्रीतम राम महाराज आदि का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। संतों ने संत रंगराम महाराज के जीवन व उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर आनंद सोमाणी, अनिल मंत्री, भगवान शाक्य, सीताराम मूणिया, हरिराम पाटोदिया, शिवराज बियानी, पवन विजय, चिंटू विजय, राजेंद्र विजय व राधेश्याम विजय सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने समाधि स्थल पर मत्था टेक कर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।


