Homeशिक्षाराजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का महाअधिवेशन संपन्न, केकड़ी निवासी डॉ. विष्णु कुमार...

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का महाअधिवेशन संपन्न, केकड़ी निवासी डॉ. विष्णु कुमार तेली लगातार छठी बार बने प्रदेश कोषाध्यक्ष

केकड़ी, 05 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का वार्षिक महाअधिवेशन रविवार को ब्रह्मकुमारी आश्रम मानसरोवर (आबू रोड) में संपन्न हुआ। महाअधिवेशन के दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। संगठन में केकड़ी निवासी डॉ. विष्णु कुमार तेली को लगातार छठी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। अजमेर जिला अध्यक्ष रामधन जाट ने बताया कि महाअधिवेशन केंद्रीय भेड़ व ऊन विभाग (भारत सरकार) के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक केसर लाल चौधरी की अध्यक्षता, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया के मुख्य आतिथ्य व महादेवाराम देवासी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।

बन्नाराम बने प्रदेश अध्यक्ष: द्वितीय सत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। इसमें बन्ना राम चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र गहलोत को मुख्य महामंत्री व किशन लाल सारण को सभाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार अजमेर संभाग से कैलाश गोड को उप सभाध्यक्ष, डॉ. विष्णु कुमार तेली को प्रदेश कोषाध्यक्ष, विक्रांत वैष्णव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बनवारी लाल ज्याणी को प्रदेश मंत्री व रोशन श्रीमाली को महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

पदाधिकारियों को दी बधाई: कार्यकारिणी में इंदिरा विश्नोई को महिला मंत्री, नीरज शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष व जसवंत सिंह नरुका सहित अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न प्रदेश स्तरीय दायित्व सौंपे गए। डॉ. तेली के लगातार छठी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने व संभाग के अन्य नेताओं के निर्वाचन पर अजमेर जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES