Homeसमाजजांगिड़ ब्राह्मण महिला शाखा का चुनाव संपन्न, मोना जांगिड़ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

जांगिड़ ब्राह्मण महिला शाखा का चुनाव संपन्न, मोना जांगिड़ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

केकड़ी, 05 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा शाखा सभा अजमेर के तत्वावधान में रविवार को महिला शाखा सभा केकड़ी के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। खाती मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मोना जांगिड़ (किंजा) को महिला शाखा सभा केकड़ी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी इंदु शर्मा, रेणु शर्मा व बजरंग जांगिड़ के कुशल निर्देशन में संपन्न कराई गई। नव-निर्वाचित अध्यक्ष मोना जांगिड़ के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया व माल्यार्पण कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर हेमलता चोयल, पुष्पा देवी किंजा, लाली देवी सिलक, लाली देवी बराणिया, मंजू निशान, इंदिरा देवी किंजा, मंजू देवी किंजा, सीता देवी किंजा, सरोज देवी किंजा, रिंकू देवी किंजा, महावीर खराटिया, अमरचंद्र खराटिया, रामराज खंडेलवाल, रामेश्वर सिलक, ओम प्रकाश किंजा, रोहित जांगिड़, रामलाल सिलक व ओम हर्षवाल सहित अनेक समाज बंधु व महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल व समाज हित में बेहतरीन कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES