Homeसमाजखरतरगच्छाधिपति की पावन निश्रा में मंदिर व दादाबाड़ी का भूमि पूजन सानंद...

खरतरगच्छाधिपति की पावन निश्रा में मंदिर व दादाबाड़ी का भूमि पूजन सानंद संपन्न, मालू परिवार ने लिया पुण्यलाभ

कामारेड्डी (तेलंगाना), 09 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवंती तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. व गणिवर्य मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-9 की पावन निश्रा तथा साध्वी प्रियकल्पनाश्रीजी म.सा. व साध्वी प्रियस्वर्णांजनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-12 की पावन सानिध्यता में कामारेड्डी (तेलंगाना) में नवनिर्मित होने वाले भव्य मंदिर व दादाबाड़ी का भूमि पूजन विधि-विधानपूर्वक सानंद संपन्न हुआ। यह पावन धार्मिक अनुष्ठान श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर श्री जिनकुशलसूरि दादावाड़ी ट्रस्ट कामारेड्डी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कामारेड्डी (तेलंगाना): मंदिर व दादाबाड़ी का भूमि पूजन करते लाभार्थी परिवार के सदस्य।

जयकारों की रही गूंज: आयोजन के तहत आयोजित धार्मिक क्रियाओं व भूमि पूजन का उत्कृष्ट पुण्यलाभ रायपुर निवासी भंवरलाल मालू परिवार ने प्राप्त किया। मंत्रोच्चार व जयकारों के बीच मालू परिवार द्वारा भूमि पूजन की मुख्य विधि संपन्न की गई। इस ऐतिहासिक व मांगलिक प्रसंग के साक्षी बनने के लिए हैदराबाद व कामारेड्डी सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आचार्य श्री के पावन प्रवास व इस भव्य आयोजन को लेकर संपूर्ण जैन समाज में भारी हर्ष व उत्साह देखा गया।

RELATED ARTICLES