केकड़ी, 14 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय में नवनियुक्त शिक्षाधिकारियों का विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा साफा बंधवाकर, माल्यार्पण व मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। सीबीओ कार्यालय में एसीबीईओ प्रथम पद पर बहादुर सिंह शक्तावत व द्वितीय पद पर रणजीत चौधरी (जाट) तथा रिसोर्स पर्सन पद पर राम प्रसाद कुमावत का नवपदस्थापन हुआ है। वहीं सीबीओ पद पर गोपीलाल कीर पूर्व से ही पदस्थापित हैं।

रेसला ब्लॉक इकाई ने मुंह मीठा करवाकर जताया आभार: इसी क्रम में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ब्लॉक इकाई द्वारा भी नवनियुक्त एसीबीईओ प्रथम बहादुर सिंह शक्तावत, एसीबीईओ द्वितीय रणजीत जाट व रिसोर्स पर्सन राम प्रसाद कुमावत का साफा व माला पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल कीर, रेसला कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री बिरदी चन्द सैनी, कोषाध्यक्ष हरिनारायण बीदा, प्रधानाचार्य रामधन बैरवा, महिला मंत्री रितु पाराशर, उपप्राचार्य राजेंद्र जैन, हेमंत भगत, हंसराज मीणा, परिचय पाण्डेय, राधा मोहन गौड, राजेंद्र शर्मा व अब्दुल लतीफ आदि उपस्थित रहे।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने जताया भरोसा: राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष रामधन जाट के नेतृत्व में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अधिकारियों का अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु कुमार तेली ने सीबीईओ को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर सीबीईओ गोपीलाल कीर ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपसभाध्यक्ष कैलाश गोड़, महामंत्री गोपाल लाल वैष्णव, संगठन मंत्री रोडू लाल बैरवा व शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि भंवर लाल जाट सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


