Homeधर्म एवं संस्कृतिबजरंग दल की 16वीं कांवड़ यात्रा 7 अगस्त को होगी रवाना, 251...

बजरंग दल की 16वीं कांवड़ यात्रा 7 अगस्त को होगी रवाना, 251 कांवड़िए पुष्कर से लाएंगे पवित्र जल, 10 अगस्त को निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

केकड़ी, 23 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावन मास के अवसर पर बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तीर्थराज पुष्कर से पवित्र जल लेकर आने वाली बजरंग दल की 16वीं कांवड़ यात्रा आगामी 7 अगस्त को दिन में 11 बजे अजमेर रोड स्थित पवनसुत हनुमान मंदिर बीजासन माता से वाहनों द्वारा पुष्कर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा 10 अगस्त को सावन मास की प्रदोष सोमवार के दिन नगर में पहुंचेगी, जहां भव्य शोभायात्रा के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा व घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।

समितियों का किया गठन: यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिसमे रामावतार चौधरी को कांवड़ यात्रा संयोजक, शैतान तारावत को सहसंयोजक, सीटू साहू को यात्रा सुरक्षा प्रमुख, गोविंद वैष्णव को कोषाध्यक्ष, मदन चौधरी को यात्रा व्यवस्थापक, संजय कुमावत को सह-व्यवस्थापक एवं दिलखुश चौधरी को यात्रा मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यात्रा व्यवस्थापक सीटू साहू ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में लगभग 251 कांवड़ियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर मोनू वैष्णव, प्रधान माली, आर्यन सोनी, दिनेश वैष्णव, पवन पांचाल, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES