Homeसमाजरेगर समाज के कर्मचारियों ने सलावंडिया का किया सम्मान, शिक्षा व कुरीतियां...

रेगर समाज के कर्मचारियों ने सलावंडिया का किया सम्मान, शिक्षा व कुरीतियां मिटाने का दिया संदेश

केकड़ी, 25 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ क्षेत्र में कार्यरत रेगर समाज के कर्मचारियों व अधिकारियों ने रामस्वरूप सलावंडिया को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (वि.शि.) जिला अजमेर में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर उनका नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद झारोटिया ने कर्मचारी हित से जुड़ी उपयोगी व अनुकरणीय जानकारियां साझा की। कपिल कुलदीप ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने, बाबा साहब के विचारों पर अमल करने, एकजुटता बनाए रखने व परस्पर सहयोग पर जोर दिया। वहीं भामाशाह गोपाल लाल वर्मा ने मानव जीवन के उद्देश्य व वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। नवनियुक्त वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप सलावंडिया ने संगठन से जुड़े रहने के लाभ बताते हुए छात्र, अभिभावक व शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा सभी का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर प्राचार्य जयप्रकाश वर्मा, प्राध्यापक फूलचंद सलावंडिया, पूरणमल झारोटिया, राजमल रेगर, सीनियर टीचर प्रेमचंद झारोटिया, सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, लालचंद रातावाल, महेंद्र कुमार नोगिया, सीताराम रेगर, एटीओ ओमप्रकाश बडोला, हरिप्रसाद मौर्य, अजय जाबडोलिया, मोहन लाल जाजोरिया, भूपेंद्र पिंगोलिया, मनोहर लाल वर्मा, सुरेश मुंडोतिया, चंद्रपाल कानव, सत्यनारायण उचेनियां, कमलेश कुमार व दुर्गा लाल रेगर सहित कई कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर समाज में शिक्षा व संस्कारों की अलख जगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कपिल कुलदीप ने किया।

RELATED ARTICLES