केकड़ी, 25 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संकल्प को साकार करने के लिए दी वाइब्रेंट एकेडमी स्कूल परिसर व विद्यालय के बाहर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, आंवला, कचनार, गुलमोहर, शीशम, गुलाब, तुलसी, अर्जुन व अशोक सहित 151 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि इस वर्ष क्लब द्वारा 551 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। क्लब सचिव सीए विकास माहेश्वरी ने पौधारोपण को आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण देने का सतत प्रयास बताया। विद्यालय के निदेशक ऋतिक मेवाड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं प्रबंध निदेशक महेंद्र सिंह डूडी ने लगाए गए सभी पौधों के नियमित रखरखाव व सिंचाई की जिम्मेदारी ली।

लगातार चलेगा यह अभियान: प्रोजेक्ट चेयरमैन निलेश मेवाड़ा व चिन्मय पारीक ने पर्यावरणीय अभियानों को निरंतर जारी रखने का विश्वास जताया। कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़ ने इस पहल के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सीमा चौधरी, अनिल दत्त शर्मा, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, विनय पांड्या, पुनीत गर्ग, आनंद स्वरूप कलवार, हितेश मेवाड़ा, विकास पांड्या, डॉ. राजेंद्र लक्षकार, डॉ. संजय जगरवाल, धर्मेंद्र धातरवाल, चंद्र प्रकाश पारीक, सोमेंद्र शर्मा, नरेंद्र मेवाड़ा, तेजराज मेवाड़ा, विनोद गोठरवाल, लियो अध्यक्ष अमित गर्ग, अतुल गर्ग, वाइब्रेंट एकेडमी स्कूल स्टाफ, मुरारी प्रताप जोधा, रघुराज, सीमा व राजेश ने सक्रिय सहयोग दिया।

