केकड़ी, 28 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सांगठनिक मजबूती व विस्तार के उद्देश्य से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल की ओर से जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं कांशीराम की ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय‘ की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए केकड़ी निवासी दुर्गालाल रैगर (एडवोकेट डी.एल. वर्मा) को अजमेर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद व प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दुर्गालाल रैगर को अजमेर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।


