Homeसमाजमाहेश्वरी महिला मंडल की मासिक बैठक आयोजित: पारंपरिक खेलों व भजनों की...

माहेश्वरी महिला मंडल की मासिक बैठक आयोजित: पारंपरिक खेलों व भजनों की गूंज के साथ हुआ स्नेह मिलन

केकड़ी, 28 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माहेश्वरी महिला मंडल की मासिक बैठक का आयोजन महेश वाटिका में किया गया। मंडल अध्यक्ष ममता न्याती ने बताया कि इस बैठक में सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने अंताक्षरी, भजन-कीर्तन व बचपन की यादें ताजा करने वाले पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद लिया।

ये रहे आकर्षण का केन्द्र: इस दौरान रुमाल वाला खेल एवं सीनियर सिटीजन कबड्डी विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। बैठक के दौरान आगामी सावन माह के प्रथम सप्ताह में पिकनिक आयोजित करने तथा छोटी तीजके उद्यापन को लेकर चर्चा की गई। सभी महिला सदस्यों की सहमति से इन दोनों आयोजनों को भव्य रूप से कराने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अंत में सचिव आशा मूंदड़ा ने सभी के सहयोग व सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES