Homeसमाजनूतन साधु-साध्वी भगवंतों की बड़ी दीक्षा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न: खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वर महाराज...

नूतन साधु-साध्वी भगवंतों की बड़ी दीक्षा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न: खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वर महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन

हैदराबाद (तेलंगाना), 28 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री संघ शास्ता वर्षावास समिति के तत्वावधान में कारवान स्थित श्री जिनकुशलसूरि दादावाड़ी में नूतन मुनि मंत्रप्रभसागर, साध्वी निश्रांजना श्रीजी व साध्वी प्रियानम्रांजना श्रीजी की बड़ी दीक्षा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। यह आयोजन खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वर, गणिवर्य मयंकप्रभसागर आदि ठाणा-9 की पावन निश्रा तथा गणिनी प्रवरा सुलोचना श्रीजी आदि ठाणा-34 के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि नूतन मुनि मंत्रप्रभसागर की दीक्षा गत 9 मई 2026 को अक्कलकुवा में सम्पन्न हुई थी। वहीं नूतन साध्वी निश्रांजनाश्रीजी व साध्वी प्रियानम्रांजनाश्रीजी की दीक्षा 14 मई 2026 को सूरत में पूज्यश्री के कर-कमलों द्वारा कराई गई थी।

हैदराबाद: नूतन साधु-साध्वी की बड़ी दीक्षा के अवसर पर उपस्थित महिला समूह।

परिजनों ने अर्पित की कामली: इस पावन अवसर पर मुनि मंत्रप्रभसागर के वीर माता-पिता हंसाबाई व राजमल गोलेच्छा तथा धर्म माता-पिता सविताबाई, रमेशकुमार गोलेच्छा व लूणकरण गोलेच्छा ने संयम जीवन का बहुमान किया। इसी प्रकार साध्वी निश्रांजना श्रीजी के वीर माता-पिता संघवी ममतादेवी व धनपतराज मरड़िया तथा धर्म माता-पिता मंगलादेवी व शैलेषकुमार देसाई एवं साध्वी प्रियानम्रांजना श्रीजी के वीर माता-पिता ललिताबाई व जगदीशकुमार देसाई तथा धर्म माता-पिता मधुबाई व किशोरकुमार देसाई ने गुरुदेव व गणिनी प्रवरा सुलोचना श्रीजी को कामली अर्पित कर नूतन साधु-साध्वी भगवंतों के संयम पथ की भावपूर्ण अनुमोदना की। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने भी अक्षत से बधाते हुए नूतन साधु-साध्वी भगवंतों के दीर्घ, मंगलमय व प्रभावनापूर्ण साधना जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की।

RELATED ARTICLES