केकड़ी, 28 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमे कोमल राठी को अध्यक्ष तथा अनीता राठी को सचिव चुना गया। इसी के साथ अर्चना माहेश्वरी व सविता तोषनीवाल को उपाध्यक्ष, संगीता चौधरी को कोषाध्यक्ष, अनुराधा बांगड़ को संगठन मंत्री तथा अंजू बंग व सीमा सोमानी को सह-सचिव का दायित्व सौंपा गया। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी आभा बेली तथा जिला पर्यवेक्षक अनिता सोमानी के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता: इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों व सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण, संस्कार, सामाजिक जागरूकता व संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, पारदर्शिता व सेवा-भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

