Homeराजनीतिसमरसता संकल्प अभियान: 201 दीपकों से जगमग हुआ मंदिर परिसर, संत रविदास...

समरसता संकल्प अभियान: 201 दीपकों से जगमग हुआ मंदिर परिसर, संत रविदास की जयंती पर लिया समानता व भाईचारे का संकल्प

केकड़ी, 30 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत रैगरान मंदिर भेरू गेट में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति व सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संत रविदास जी के चित्र के समक्ष 201 दीपक प्रज्वलित कर उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में समानता, भाईचारे व जनसेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने संत रविदास के जीवन, आदर्शों व शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने मानवता, समानता, सामाजिक समरसता व सेवा का संदेश दिया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज कल्याण व जनकल्याण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

सामाजिक समरसता मजबूत बनाने का आह्वान: भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने संत रविदास जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने सभी से संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक कमल सांखला ने पधारे हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा रैगरान मंदिर के पुजारी व रैगर समाजबंधुओं का सहयोग के लिए विशेष साधुवाद ज्ञापित किया गया।

ये रहे उपस्थित: इस दौरान राजेंद्र चौधरी, कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, धनराज चौधरी, अर्जुन सिंह शक्तावत, मोहनलाल रेगर, संजय बेनीवाल, कार्यक्रम के सह संयोजक महेंद्र रेगर, महेंद्र जीनगर, सुरेश साहू, विनोद गोठरवाल, योगेश साहवानी, रोहित जांगिड़, राजेश मेहरचंदानी, सुरेश सेन, चंद्रकांत, मथरालाल, नंदराम, बाबूलाल, रामदेव, बाबूलाल कसौटीया, ओमप्रकाश पुजारी व बुद्धि प्रकाश मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा व जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES