केकड़ी, 02 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चेतन लाल रेगर ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के कारणों व सामाजिक-पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीणा ने नशे से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। वहीं प्रोफेसर मनोज ढाका ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नशे के दुष्परिणाम समझाते हुए मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ बनाने के उपाय साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद पाराशर ने किया।

विशेष सत्र का हुआ आयोजन: उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे विद्यार्थियों के आगमन के साथ विशेष ‘सत्संग व भक्ति सत्र‘ का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव संबोधन से पूर्व अतिथियों, शैक्षणिक व मंत्रालयिक स्टाफ सहित विद्यार्थियों को ‘नशा मुक्त युवा प्रतिज्ञा‘ दिलाई गई। इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद व लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना। अभियान के दौरान सहायक प्रोफेसर विकास कुमार, ज्योति मीणा, डॉ. शहजाद अली, मनोज ढाका, तनु बसवाल, प्रवीण वर्मा, एकता नेहरा, पुष्पेंद्र यादव, सुमन मीणा तथा मंत्रालयिक स्टाफ गणपत जाट, सुरेश जाट व विनोद साहू व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे।


