Homeसमाजरावणा राजपूत मातृशक्ति महिला मंडल ने मनाया लहरिया महोत्सव, प्रतियोगिताओं व राजस्थानी...

रावणा राजपूत मातृशक्ति महिला मंडल ने मनाया लहरिया महोत्सव, प्रतियोगिताओं व राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं

केकड़ी, 02 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): रावणा राजपूत मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा रविवार को लहरिया महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी राठौड़ ने बताया कि समारोह का शुभारंभ वैष्णो देवी मंदिर में दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने आई सावणिया री तीज‘, ‘आया सावन झूम के‘, ‘म्हारी घूमर छै‘, ‘छुप जाइये चंदा बादल मेंऔर सावन में झूला झूलेजैसे प्रसिद्ध राजस्थानी गीतों पर एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए।

केकड़ी: लहरिया महोत्सव में मौजूद रावणा राजपूत समाज की महिलाएं।

खेलकूद में दिखाया उत्साह: महोत्सव के दौरान गुब्बारा रेस, चम्मच रेस, अभिनय मंचन, रंगोली, गांठ खोलना, चेयर रेस, रस्साकसी तथा बच्चों के लिए जलेबी कूद जैसी कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्नेह भोज का आयोजन हुआ। समारोह का संचालन निरंजन सिंह गौड़ ने किया। इस दौरान लक्ष्मी राठौड़, लाली देवी भाटी, सीमा सिसोदिया, उषा गोगावत, शशि कंवर, ममता कंवर, कलावती, ललिता पंवार, देवराज कंवर, विमला देवी, माया कंवर, बेबी कंवर, रामप्यारी देवी, प्रेम कंवर, गनराज कंवर, संतोष देवी व लाली देवी सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES