Homeशिक्षा"हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत पौधारोपण, छात्राध्यापिकाओं ने रोपे 51 पौधे

“हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत पौधारोपण, छात्राध्यापिकाओं ने रोपे 51 पौधे

केकड़ी, 03 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्री लाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को राज्य सरकार के “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में 51 पौधे रोपे गए व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा व स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अविनाश दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने सभी छात्राध्यापिकाओं व शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

मां के नाम लगाया एक-एक पौधा: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “एक पेड़ मां के नाम” अभियान रहा। इसके तहत प्रत्येक छात्राध्यापिका ने अपनी माता के नाम एक-एक पौधा लगाकर मातृ सम्मान व प्रकृति संवर्धन का प्रेरक संदेश दिया। इस आयोजन में भागचंद विजय, डॉ. दीपक भारती, महावीर वर्मा, रामप्रसाद साहू, रामलाल खटीक, सोनू खटीक, साकेत बाकलीवाल, विनोद लोहार, जीवराज खारोल, कमलेश शर्मा, सीमा लोहार व निर्मला वैष्णव सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों व विद्यार्थियों ने रोपे गए पौधों की निरंतर देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES