Homeशिक्षाजरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी है रक्तदान, बालिकाओं व स्टाफ को दिया जागरूकता...

जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी है रक्तदान, बालिकाओं व स्टाफ को दिया जागरूकता का संदेश

केकड़ी, 03 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों व शाला स्टाफ को रक्तदान के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तवीर सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि भले ही विद्यार्थी अभी रक्तदान की निर्धारित आयु में न हों, लेकिन वे अपने परिवार, पड़ोस व समाज को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित कर सकते हैं। प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बचपन से ही विकसित होने पर भविष्य में नियमित रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।

आयोजित की जाएगी विविध गतिविधियां: उप प्राचार्य शिव शंकर राठौड़ ने जानकारी दी कि विद्यालय में शनिवार को नो बैग डेके दौरान रक्तदान जागरूकता के उद्देश्य से पोस्टर निर्माण, संवाद कार्यक्रम, निबंध, भाषण व अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर हरिनारायण बीदा, विजयलक्ष्मी मीणा, आभा कुमावत, मीता व्यास, राजलक्ष्मी, संगीता शर्मा, संगीता जैन, अब्दुल लतीफ, कैलाश जैन, मीना चौहान, रानी आर्य, इंदिरा शर्मा, शिव प्रताप मीणा, भागचंद लखारा, रतन जाट, आदित्य उदयवाल, सरिता बाहेती, मधु जैन, सीमा शर्मा, ऋचा कांदलोत, राधा बियाणी, सरोज, लक्ष्मी, खेमराज, लोकेश व अर्पित दाधीच सहित शाला स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन बिरदीचंद सैनी ने किया।

RELATED ARTICLES