केकड़ी, 03 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): त्रिवेणी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र गुलगांव में आयुर्वेद के सिद्धांतों, भारतीय संस्कृति व स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 13 समूहों के 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर औषधीय पौधों, स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में चरक, सुश्रुत, वाग्भट्ट, माधव, भाव प्रकाश, शारंगधर, अग्निवेश, डल्हड, काश्यप, धनवंतरी, भेल, क्षारपाणी व हारित समूहों ने सहभागिता निभाई। संस्थान के निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र फौजदार व प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. किरण खटीक ने कलाकृतियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की। अतिथियों ने विजेता समूहों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में शोध की भावना, रचनात्मकता व भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

ये रहे परिणाम: रंगोली प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान अग्निवेश समूह (मेघा शर्मा, रितु शर्मा, बाली लोधा, अंजलि खटीक व निशा खटीक), द्वितीय स्थान भाव प्रकाश समूह (पूजा आचार्य, मोनिका शर्मा, संजना खटीक, स्नेहा शर्मा व रिया गोस्वामी) एवं तृतीय स्थान शारंगधर समूह (अलका मीना, मुस्कान, कविता, नंदिनी व अंकिता सेन) ने प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाग्भट्ट समूह (कोमल धाकड़, रिंकू मीणा, वंशिका लोहार, मनीषा कुमावत व रेणुका खोईवाल), द्वितीय स्थान काश्यप समूह (हर्षिता, नीलम, काकुल, ईशा गहलोत व दीक्षा लक्ष्करी) एवं तृतीय स्थान धनवंतरी समूह (अनु मीणा, मनीषा मीना, लोकेश्वरी सेन, पूजा बेरवा व पूजा गुर्जर) ने प्राप्त किया।


