Homeसामाजिकपतंजलि योग परिवार ने पौधारोपण कर मनाया ‘जड़ी-बूटी दिवस’: गांधी पार्क में...

पतंजलि योग परिवार ने पौधारोपण कर मनाया ‘जड़ी-बूटी दिवस’: गांधी पार्क में लगाए औषधीय पौधे

केकड़ी, 05 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पतंजलि योगपीठ एवं पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन बुधवार को जड़ी-बूटी दिवसके रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग परिवार द्वारा सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में पौधरोपण कर औषधीय पौधे लगाए गए। भारत स्वाभिमान संयोजक सत्यनारायण सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पतंजलि योग समिति प्रभारी व मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में प्रातःकालीन योग सत्र का आयोजन किया गया। इसके पश्चात् योग साधकों द्वारा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे रोपे गए।

आयुर्वेद को मिली वैश्विक स्तर पर पहचान: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद, औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण व प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके निरंतर प्रयासों से ही भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। जड़ी-बूटी दिवसहमें प्रकृति के संरक्षण व औषधीय पौधों के अधिक से अधिक रोपण का संदेश देता है। इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी रेखा रिंकू विजय, युवा भारत प्रभारी राजेंद्र विजय, योग समिति के सहप्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, पर्यावरणप्रेमी व समाजसेवी किशन प्रकाश अग्रोया सहित कई महिला व पुरुष योग साधक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES