Homeसामाजिकअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, केकड़ी...

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, केकड़ी में शहीद स्मारक निर्माण की उठी मांग

केकड़ी, 05 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद चित्तौड़ प्रांत की बैठक बुधवार को चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष कमोडोर (ब्रिगेडियर) अंशुमान दत्त के आतिथ्य एवं कर्नल दुर्गा लाल की अध्यक्षता में गौरव सेनानी स्टोर पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार व उसकी मजबूती पर गहन मंथन हुआ। प्रांत अध्यक्ष कमोडोर अंशुमान दत्त ने केकड़ी क्षेत्र के संगठन को अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की बात कही। उन्होंने अधिक से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों को संगठन से जोड़कर राष्ट्र सेवा व सैनिक कल्याण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कर्नल दुर्गा लाल रेगर ने पूर्व सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि केकड़ी जिला स्तरीय शहर है, इसलिए यहां शहीद स्मारक के लिए उपयुक्त भूमि/स्थान उपलब्ध कराने के प्रयास तेज किए जाने चाहिए।

इन्होंने रखे विचार: बैठक में चित्तौड़ प्रांत के सचिव कैप्टन रामेश्वर प्रसाद, पेटी ऑफिसर बाल सिंह रावत, हवलदार देवेंद्र कश्यप, सूबेदार चैन सिंह राठौड़ व कालूराम माली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हवलदार गोपाल सिंह, हवलदार भंवरलाल चौधरी, हवलदार सीपी आचार्य, हवलदार शराफत अली, सिपाही रामस्वरूप सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व सैनिक परिवार उपस्थित रहे। अंत में गौरव सेनानी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कालूराम माली ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES