Homeशिक्षामहाविद्यालय में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया नकलची, स्थानीय उड़नदस्ते ने दबोचा

महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया नकलची, स्थानीय उड़नदस्ते ने दबोचा

केकड़ी, 08 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से शनिवार को प्रातःकालीन पारी में आयोजित बीए पार्ट द्वितीय विषय अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। स्थानीय उड़नदस्ते की सतर्कता से यह कार्रवाई अमल में लाई गई। प्राचार्य प्रो.किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि परीक्षाओं की निष्पक्षता व शुचिता को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।

उठाए जाएंगे कठोर कदम: महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है, तो उसे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा व नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहायक केंद्राधीक्षक डॉ रजनी यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी यदि कोई परीक्षार्थी नकल या इससे जुड़ी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES