केकड़ी, 10 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावन के पवित्र माह के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा राजपुरा रोड स्थित त्रिपुण्डधारी महादेव मंदिर में सोमवार को जल सहस्त्रधारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान लायंस क्लब परिवार की ओर से हितेश मेवाड़ा एवं उनके परिवार का माल्यार्पण, साफा वंदन एवं दुपट्टा पहनाकर भावभीना अभिनंदन व स्वागत किया गया। तत्पश्चात दोपहर 1:00 बजे भगवान महादेव का जल सहस्त्रधारा से भव्य अभिषेक किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

ये रहे मौजूद: धार्मिक आयोजन में क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा, क्लब प्रशासक दिनेश चंद्र गर्ग, सचिव विकास माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, डॉ. राजेंद्र लखारा, तेजराज मेवाड़ा, विनय पांड्या, प्रथम उपाध्यक्ष चेतन भगतानी, पवन भाटी, निलेश मेवाड़ा, आनंद स्वरूप मेवाड़ा, डॉ. बृजेश गुप्ता, प्रज्ज्वल टांक, गजानंद गेरोटिया, नितिन टांक, जितेंद्र मेवाड़ा तथा हरीश होतचंदानी सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में लायंस क्लब की ओर से हितेश मेवाड़ा एवं उनके परिवार का आयोजन में पूर्ण सहयोग व सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

