Homeसामाजिकमिशन मुस्कान: लायंस क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री, स्कूलों...

मिशन मुस्कान: लायंस क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री, स्कूलों में रोपे 72 पौधे

केकड़ी, 11 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी के तत्वावधान में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 2 के प्रांतपाल निशांत जैन के प्रांतीय स्लोगन “सपनों की उड़ान” के अंतर्गत संचालित “मिशन मुस्कान” अभियान के तहत सेवा, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोराई में 38 व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलारी में 51 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेंसिल, रबर, पेन, शार्पनर व स्केल वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग प्रदान करना रहा।

नियमित देखभाल की ली जिम्मेदारी: सचिव सीए विकास माहेश्वरी ने बताया कि इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोराई परिसर में 61 पौधों व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलारी में 11 पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में क्लब सदस्यों व विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय परिवार द्वारा ली गई। कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़ ने बताया कि क्लब द्वारा भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा को प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

केकड़ी: विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते लायंस क्लब के सदस्य।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेश्वर सुवालका, क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन आशीष जैन, संध्या चौधरी, सतीश रांटा, राकेश दाधीच, कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, विनय पांड्या, अरुण जांगिड़, जगदीश फतेहपुरिया, आनंद स्वरूप कलवार, नरेंद्र कुमार मेवाड़ा, निलेश कलवार, जितेंद्र कुमार मेवाड़ा, रोहित राठी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोराई के प्रधानाचार्य शुभकरण, अध्यापक दिनेश ओझा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलारी के प्रधानाचार्य रामधन मीणा, उप प्रधानाचार्य अशोक पाटीदार, अध्यापक मुकेश बारेठ, नरेश वैष्णव, आशा कुमारी, मुकेश सैनी व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES