Homeशिक्षा'हरियालो राजस्थान' अभियान: 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' के तहत किया पौधरोपण,...

‘हरियालो राजस्थान’ अभियान: ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ के तहत किया पौधरोपण, दिया मतदान का संदेश

केकड़ी, 14 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): हरियालो राजस्थानअभियान के तहत राजकीय कृषि महाविद्यालय में एक पेड़ लोकतंत्र के नामकार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक पौधा आवंटित कर उसकी देखभाल का संकल्प दिलाया गया तथा जीवन व पर्यावरण में वृक्षों की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक व मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। एक स्वस्थ व सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

बिना भय व लालच के करें मतदान: ईएलसी (इलेक्शन लिटरेसी क्लब) प्रभारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आगामी चुनावों में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बिना किसी भय, लोभ या लालच के निर्भीक होकर अपने वोट का प्रयोग करें। मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़कर-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. सुमन धायल, डॉ. बालकिशन चौधरी, कार्मिक विष्णु परसोया, यशोधन, बलराम सहित छात्र-छात्राओं में आरती, रोशन, विकास, मेघना, कालूराम, गणेश, विशाल, शिवानी, शालू, पूजा, अंजलि, अरुण, दीक्षा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES