Homeचिकित्सास्वतंत्रता दिवस पर बढ़ा केकड़ी का मान: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग...

स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ा केकड़ी का मान: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग ऑफिसर समर्थ खटीक का जयपुर में हुआ सम्मान

केकड़ी, 15 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर समर्थ खटीक को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक (एड्स) डॉ. सुशील कुमार परमार एवं निदेशक (आरसीएच) डॉ. मधु रतेश्वर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

केकड़ी के लिए गौरव का विषय: उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को दिया गया यह सम्मान न केवल संबंधित कार्मिक के लिए गौरव का विषय है, बल्कि राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के लिए भी उपलब्धि है। समर्थ खटीक को मिले इस प्रशस्ति पत्र पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES