केकड़ी, 18 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): डांगावास मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी द्वारा 21 अगस्त को जयपुर में राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।आजाद समाज पार्टी के अजमेर जिलाध्यक्ष एडवोकेट डी.एल. वर्मा ने बताया कि जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर आंदोलन में भागीदारी निभाएंगे। पीड़ितों की आवाज सरकार तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जयपुर कूच की तैयारियों के तहत अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, केकड़ी, नसीराबाद, किशनगढ़ व पुष्कर सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की रूपरेखा तैयार की गई है।


