केकड़ी, 27 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर केकड़ी नगर पालिका में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 अगस्त 2026 को निर्वाचन की लोक सूचना जारी होने के साथ ही वार्डों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम केकड़ी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि गुरुवार को वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस के भंवर लाल जैन, वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस की सदाम देवी, वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस के राधेश्याम तथा वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के मुकेश ने नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया हैं।


