केकड़ी, 27 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विनायक इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शूटिंग कोच आर्यन सिंह शक्तावत के निर्देशन में द वाइब्रेंट एकेडमी की छात्रा अनन्या कंवर राठौड़ ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के ARW-14 मैच में भाग लेते हुए अनन्या ने 102.0, 100.6, 103.1 व 102.6 का सीरीज स्कोर दर्ज किया। उन्होंने 26 इनर-टेन (10X) के साथ कुल 408.3 का उत्कृष्ट स्कोर हासिल कर क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। संस्थान के निदेशक रितिक मेवाड़ा व मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनन्या की यह सफलता एकेडमी व परिजनों के लिए गौरव का विषय है।


