Homeराजनीतिजनादेश ने बढ़ाया सियासी रोमांच: कांग्रेस 20 पर अटकी, भाजपा 18 पर...

जनादेश ने बढ़ाया सियासी रोमांच: कांग्रेस 20 पर अटकी, भाजपा 18 पर सिमटी; सत्ता की चाबी RLP के पास

केकड़ी, 14 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के साथ ही शहर की नई राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। 40 वार्डों के चुनाव में कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़े दल के रूप में बढ़त बनाई है। भाजपा के 18 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी 2 वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। चुनावी नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा से दो सीटों की बढ़त हासिल की है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए अब तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और आगामी दिनों में राजनीतिक समीकरण, पार्षदों का समर्थन तथा दलों की रणनीति निर्णायक भूमिका निभाएगी।

अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी हलचल: नगर पालिका के 40 वार्डों के परिणाम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस 20 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, जबकि भाजपा 18 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। RLP के दो पार्षदों की भूमिका अब बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब निगाहें 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई हैं। बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही खेमों की रणनीति, पार्षदों की एकजुटता और RLP की भूमिका पर सबकी नजर रहेगी। केकड़ी नगर पालिका के चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होगा और आने वाले दिनों में शहर की सियासत में कई नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

वार्ड 1 — भाजपा के केदार शर्मा
वार्ड 2 — भाजपा के अरविंद कांसोटिया
वार्ड 3 — कांग्रेस के पीयूष धोबी
वार्ड 4 — भाजपा की विजयलक्ष्मी दाधीच
वार्ड 5 — कांग्रेस के धन्नालाल डसाणियां
वार्ड 6 — RLP की सुमन चौधरी
वार्ड 7 — भाजपा की सोनू चाड़ा
वार्ड 8 — भाजपा के राजेन्द्र चौधरी
वार्ड 9 — भाजपा की मंगनी देवी
वार्ड 10 — भाजपा के मोहित वैष्णव
वार्ड 11 — कांग्रेस के मुकेश शर्मा
वार्ड 12 — कांग्रेस के ललित कुमार
वार्ड 13 — कांग्रेस की अभिलाषा विजय
वार्ड 14 — भाजपा की रिंकू चौधरी
वार्ड 15 — भाजपा की सुमन नायक
वार्ड 16 — RLP के राजेन्द्र चौधरी
वार्ड 17 — कांग्रेस के हेमराज माली
वार्ड 18 — भाजपा के बंटी माली
वार्ड 19 — कांग्रेस की पूजा व्यास
वार्ड 20 — भाजपा की पूजा सोनी
वार्ड 21 — कांग्रेस के हनुमान बाथरा
वार्ड 22 — कांग्रेस के भंवर बज
वार्ड 23 — कांग्रेस की प्रतिभा जैन
वार्ड 24 — कांग्रेस के राजकुमार शर्मा
वार्ड 25 — कांग्रेस के अनिल मित्तल
वार्ड 26 — कांग्रेस के पुनीत गर्ग
वार्ड 27 — कांग्रेस की पूजा जगरवाल
वार्ड 28 — कांग्रेस के शिव प्रताप
वार्ड 29 — कांग्रेस की सदाम देवी
वार्ड 30 — कांग्रेस की सलमा बेगम
वार्ड 31 — भाजपा के कैलाश चौधरी
वार्ड 32 — कांग्रेस के दिलखुश चौधरी
वार्ड 33 — भाजपा की सीमा शर्मा
वार्ड 34 — भाजपा के राजेन्द्र चौधरी
वार्ड 35 — भाजपा के रितेश जैन
वार्ड 36 — कांग्रेस की इंदिरा मित्तल
वार्ड 37 — भाजपा के विनीत जैन
वार्ड 38 — कांग्रेस के आशाराम वैष्णव
वार्ड 39 — भाजपा के गिरिराज चांवला
वार्ड 40 — भाजपा के अजय जगरवाल
RELATED ARTICLES