Homeराजनीतिकेकड़ी पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, अनिल मित्तल विजयी

केकड़ी पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, अनिल मित्तल विजयी

केकड़ी, 21 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल ने जीत दर्ज करते हुए पालिका की कमान संभाल ली। मित्तल ने भाजपा प्रत्याशी विनीत जैन को 2 मतों से पराजित किया। मित्तल को 21 तथा जैन को 19 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन पंजीयन एवं उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि पालिकाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को अजमेर रोड स्थित तहसील कार्यालय में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के तत्काल बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित किया गया।

आमने सामने का था मुकाबला: पालिकाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से अनिल मित्तल तथा भाजपा की ओर से विनीत जैन आमने-सामने थे। 40 सदस्यीय पालिका बोर्ड में कांग्रेस के 20, भाजपा के 18 और आरएलपी के 2 पार्षद हैं। ऐसे में बहुमत के लिए जरूरी 21वें वोट को लेकर चुनाव से पहले से ही सियासी गणित पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल का जोरदार स्वागत किया।

RELATED ARTICLES