Homeक्राइम न्यूजपटवार घर का ताला तोड़कर लगाई आग, महत्वपूर्ण राजस्व दस्तावेज जलकर राख

पटवार घर का ताला तोड़कर लगाई आग, महत्वपूर्ण राजस्व दस्तावेज जलकर राख

केकड़ी, 22 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सदर थाना क्षेत्र के रामपाली गांव के बस स्टैंड स्थित पटवार भवन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आगजनी की घटना में पटवार भवन में रखे राजस्व विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने पटवार भवन का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश करने के बाद आग लगा दी। आग से भवन में रखे राजस्व रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर गिरदावर एवं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच में जुटी पुलिस: पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पटवार भवन में आग किसने लगाई और इसके पीछे क्या कारण रहा। सदर थानाधिकारी मुकेश गोरा ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पटवार भवन में रखे राजस्व दस्तावेजों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES