Homeराजनीतिकेकड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित, 15...

केकड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित, 15 वार्डों की आरक्षण लॉटरी भी निकाली

केकड़ी, 23 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार को अजमेर में निकाली गई आरक्षण लॉटरी में केकड़ी पंचायत समिति के प्रधान पद को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। प्रधान पद के आरक्षण के साथ ही पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति भी तय कर दी गई। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद अब पंचायत समिति क्षेत्र में संभावित दावेदारों और चुनावी समीकरणों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। लॉटरी के बाद केकड़ी पंचायत समिति में वार्ड 5 एवं 12 अनुसूचित जाति (एससी) सामान्य, वार्ड 4 एवं 9 अनुसूचित जाति (एससी) महिला, वार्ड 10 अनुसूचित जनजाति (एसटी), वार्ड 6 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सामान्य, वार्ड 7 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला, वार्ड 3, 11, 14 एवं 15 अनारक्षित महिला तथा वार्ड 1, 2, 8 एवं 13 अनारक्षित सामान्य के लिए निर्धारित किए गए हैं।

तेज होगी दावेदारों की दौड़: प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में महिला दावेदारों की राजनीतिक सक्रियता बढ़ने की संभावना है। वहीं, वार्डवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने से संभावित प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों को लेकर मंथन तेज होने के आसार हैं। इसके अलावा संभावित निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने राजनीतिक समीकरण साधने में जुट सकते हैं।

RELATED ARTICLES