Homeशासन प्रशासनकेकड़ी नगर पालिका में प्रशासनिक बदलाव, जेईएन देशराज मीणा को ईओ का...

केकड़ी नगर पालिका में प्रशासनिक बदलाव, जेईएन देशराज मीणा को ईओ का अतिरिक्त प्रभार

केकड़ी, 25 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग जयपुर की ओर से जारी आदेश के तहत नगर पालिका केकड़ी के कनिष्ठ अभियंता देशराज मीणा को अधिशाषी अधिकारी (ईओ) पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बताया गया है कि कनिष्ठ अभियंता देशराज मीणा अपने वर्तमान पद के कार्य के साथ-साथ नगर पालिका केकड़ी के रिक्त अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक संभालेंगे। यह आदेश स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर की ओर से जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES