Homeखेलकूदहॉकी में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 19 वर्ष में बोराड़ा व 17...

हॉकी में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 19 वर्ष में बोराड़ा व 17 वर्ष में धूंधरी बनीं जिला विजेता

केकड़ी, 26 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवी मुकेश नुवाल मुख्य अतिथि, प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य हेमन पाठक अध्यक्ष तथा नंदलाल गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। मीडिया प्रभारी बिरदीचंद सैनी ने बताया कि 19 वर्ष छात्रा वर्ग के फाइनल में बोराड़ा ने क्रीड़ा संगम अजमेर को 5-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 17 वर्ष वर्ग के फाइनल में बालिका धूंधरी ने महात्मा गांधी जूनिया को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। दोनों वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफियां प्रदान कीं तथा खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

केकड़ी: बालिका 19 वर्ष के फाइनल में विजेता रही बोराड़ा की टीम।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां: प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से माला, साफा एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए भामाशाहों द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। समारोह में उपप्रधानाचार्य शिव शंकर राठौड़, तकनीकी सलाहकार सुरेंद्र यादव, सुमन लता बिश्नोई, अरविंद अग्रवाल, हुकमचंद परेवा, महावीर तेली, अरविंद चौहान, नरेंद्र सिंह भाटी, आरती शेर एवं विद्यालय स्टाफ व आयोजन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन हरिनारायण बिदा ने किया।

RELATED ARTICLES