Thursday, May 1, 2025
Homeदेशभाजयुमो ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, प्रमुख भाजपा नेता हुए शामिल

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, प्रमुख भाजपा नेता हुए शामिल

केकड़ी, 10 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान की वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। इस मौके पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजयुमो के देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा रैली की शुरुआत अजमेर रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय से हुई। जो बीजासण माता मंदिर, तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घण्टाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट होते हुए ब्यावर रोड पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति का परिचय देते हुए हाथों में तिरंगा लेकर आम जनता को घर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी।

केकड़ीः भाजयुमो की तिरंगा वाहन रैली के दौरान हाथों में तिरंगा थामे युवा।

देशभक्ति के रंग में रंगा केकड़ी सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि इस वर्ष आजादी को 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, ऐसे में देश के युवाओं में इसे लेकर काफी उत्साह है। तिरंगे के नीचे सभी इस पल को अभिभूत कर रहे हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे है। आयोजन में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, मिथिलेश गौतम, सुभाष वर्मा, कृष्णानन्द तिवाड़ी, सत्यनारायण चौधरी, रायचन्द बागड़ी, विजय प्रताप सिंह शक्तावत, देवव्रत सिंह, लोकेश साहू, रोहित जांगिड़ समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं तथा कस्बेवासियों ने सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES