Homeशिक्षाकॉलेज में गूंजा मतदान जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने...

कॉलेज में गूंजा मतदान जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया पौधों की हरियाली व लोकतंत्र की खुशहाली का संकल्प

केकड़ी, 20 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एक पेड़ लोकतंत्र के नामकार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी सहायक आचार्य प्रवीण वर्मा, सहायक प्रभारी सहायक आचार्य पुष्पेन्द्र यादव व सहायक आचार्य आनंद पाराशर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय एकता ​का दिया संदेश: इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से थीम सॉन्ग मैं हूं भारत, भारत है मुझमेंप्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता व जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि जिस प्रकार एक पौधे की देखभाल से वह विकसित होता है, उसी प्रकार जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र सशक्त होता है। अंत में लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण व पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES